कोटला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, कृषि मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

 कोटला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, कृषि मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं त्वरित समाधान के निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि उनकी समस्याओं का निवारण गांव और घर-द्वार पर ही सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कोटला क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, भूस्खलन शमन तथा सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोटला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके अतिरिक्त, पुलिस चौकी कोटला को थाने में उन्नत किया गया है।

  कृषि मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने में प्राकृतिक खेती व पशुपालन का अहम रोल है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास को जनसरोकारों से जोड़ते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।इस अवसर पर कृषि मंत्री ने 'खेलो इंडिया' में 86 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक विजेता, गांव सिहुंणी निवासी शबीर को भी सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से