मेरामसित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा शुरू, कुपोषण मुक्त भारत का लिया संकल्प
मेरामसित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा शुरू, कुपोषण मुक्त भारत का लिया संकल्प
रिवालसर : अजय सूर्या /
बाल विकास परियोजना रिवालसर के वृत्त कोठी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मेरामसित में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा ने की।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों को पोषण पखवाड़ा के शुभारंभ पर कुपोषण मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी जागरूकता फैलाएंगे और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
वंदना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष का मुख्य विषय 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के मानसिक विकास, समुचित पोषण और “पोषण भी, पढ़ाई भी” को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि कुपोषण को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने जन-जन तक पोषण का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया, जिससे क्षेत्र में जागरूकता बढ़े और आने वाली पीढ़ी स्वस्थ एवं सशक्त बन सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें