परमार पैलेस नेरचौक में भाजपा का सम्मेलन कल, जन आक्रोश रैली भी निकलेगी

 परमार पैलेस नेरचौक में भाजपा का सम्मेलन कल, जन आक्रोश रैली भी निकलेगी


रिवालसर : अजय सूर्या /

 बलह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक स्थित परमार पैलेस में 11 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बलह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि सम्मेलन प्रातः 10:30 बजे शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, पालक, महामंत्री, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे।

विधायक ने आगे बताया कि सम्मेलन के उपरांत नेरचौक बाजार में जन आक्रोश रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार द्वारा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बंद या स्थानांतरित किया गया है, जिससे जनता में भारी रोष है।

रैली के प्रमुख मुद्दों में मेडिकल यूनिवर्सिटी का स्थानांतरण, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर वायरलेस नेर का बंद होना, इलेक्ट्रिसिटी डिविजन का शिहोली में स्थानांतरण, वेटरिनरी डिस्पेंसरी दुर्गापुर और वेटरिनरी हॉस्पिटल रिवालसर सहित अन्य संस्थानों का बंद होना शामिल है।

इसके अलावा विधायक ने क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति खराब है, पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है तथा बिजली संबंधी समस्याएं भी बनी हुई हैं।

उन्होंने बलह विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन और रैली को सफल बनाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर