राजकीय बहुतकनीकी (महिला), रेहन की छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजकीय बहुतकनीकी (महिला), रेहन की छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजकीय बहुतकनीकी (महिला), रेहन की छात्राओं ने राज्य स्तरीय 27वीं एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता दिनांक 07 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक राजकीय बहुतकनीकी, हमीरपुर में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के 17 बहुतकनीकी संस्थानों ने भाग लिया।
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार कटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे संस्थान की छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उन्होंने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में छात्राओं ने कुल 3 सिल्वर मेडल एवं 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की।
विवरण के अनुसार, सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा सुकन्या देवी ने शॉटपुट ओर हाई जंप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं कंप्यूटर इंजीनियरिंग की छात्रा वंशिका ने हाई जंप में सिल्वर मेडल तथा लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में उनके साथ गए शिक्षकों डॉ. रीना, वंदना कुमारी एवं राजिन्द्र जसरोटिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने छात्राओं का निरंतर मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार कटवाल सहित संस्थान परिवार ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें