हिंसा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी और बस सेवा बंद होने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से उठी मांग

 हिंसा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी और बस सेवा बंद होने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से उठी मांग


केलांग : रंजीत लाहौली /

आज के इस दौर में स्वास्थ्य और परिवहन की सुविधा ही सबसे मूलभूत आवश्यकता है, परंतु फिर भी हमारे क्षेत्र की इन आवश्यकताओं की लगातार अनदेखी हो रही है।

हमारे हिंसा गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 1 साल से डॉक्टर का पद खाली रखा हुआ है। यह स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकनाथ पंचायत, शकोली पंचायत और किशोरी पंचायत के सभी लोगों के लिए एक नजदीकी और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। इन तीनों पंचायतों में लगभग 5000 लोग निवास करते हैं, लेकिन इसके बावजूद इतने बड़े क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता ना हमारे सरकार को है और ना ही प्रशासन को।

इस संबंध में सरकार और प्रशासन से कई बार निवेदन किया गया है, परंतु अब तक हमारी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, जिससे लोगों में गहरी निराशा और परेशानी बनी हुई है।

इसके साथ ही, काफी समय बीत चुका है और अब सभी सड़कें भी खुल चुकी हैं, फिर भी HRTC की वह बस सेवाएं, जो पहले वाया त्रिलोकनाथ चलती थीं, अभी तक शुरू नहीं की गई हैं। इससे आम जनता, विशेषकर मरीजों और कर्मचारी, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 अतः सरकार और प्रशासन से हमारा विनम्र निवेदन है कि:

 हिंसा स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र डॉक्टर की नियुक्ति की जाए

 HRTC बस सेवा को निम्नलिखित समयानुसार जल्द से जल्द शुरू किया जाए:

 सुबह 7:00 बजे: उदयपुर – वाया त्रिलोकनाथ – केलांग

शाम 5:15 बजे: केलांग – त्रिलोकनाथ – उदयपुर

हमें आशा है कि सरकार और प्रशासन इस गंभीर विषय को समझते हुए शीघ्र उचित कदम उठाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

– दिनेश शर्मा

प्रधान, ग्राम पंचायत त्रिलोकनाथ

जिला लाहौल स्पीति हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम