मंडी में 3 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

 मंडी में 3 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण


मंडी : अजय सूर्या /

 जिला उद्योग केंद्र (DIC) मंडी तथा कार्यान्वयन एजेंसी निटकॉन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में RAMP परियोजना के अंतर्गत मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति, मंडी में 8 से 10 अप्रैल तक 3 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मंडी के विभिन्न क्षेत्रों—धर्मपुर, मंडी, बल्ह, करसोग, सिराज, गोहर व बाली चौकी से आए लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में एफपीओ सदस्य, समूह आधारित उद्यमी तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यवसाय योजना, बाजार संपर्क, वित्तीय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं एवं उद्यम विकास से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ निटकॉन के  दिव्य प्रकाश द्वारा पंजीकरण एवं परिचय सत्र के साथ किया गया। प्रथम दिवस पर जिला उद्योग केंद्र मंडी की जिला संसाधन व्यक्ति  राजसी शर्मा ने उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं, उद्यम पंजीकरण प्रक्रिया एवं सरकारी सहायता तंत्र की विस्तृत जानकारी दी और प्रतिभागियों को DIC से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। इनमें  शुभम जमवाल,  प्रिया कौंडल,  दिव्य प्रकाश,  पुनित कुमार,  अंकुर सरस्वती तथा तकनीकी एवं विकास समिति से  जोगिंदर वालिया ने व्यवसाय योजना, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीतियाँ एवं उद्यम विकास पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट हेड  गौरव शर्मा ने भी प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा कर मार्गदर्शन प्रदान किया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में एफपीओ संचालन, गवर्नेंस, लागत निर्धारण, मूल्य श्रृंखला विकास, डिजिटल टूल्स, व्यवसाय मॉडल तथा डीपीआर (DPR) तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने समूह गतिविधियों, प्रस्तुतीकरण और संवादात्मक सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा अपने व्यावसायिक विचारों को विकसित किया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत व्यवसायिक योजनाओं का विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया गया।

समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया तथा भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर