नूरपुर में ऐतिहासिक बॉयज स्कूल को लेकर बड़ा फैसला, अजय महाजन ने जताया आभार
नूरपुर में ऐतिहासिक बॉयज स्कूल को लेकर बड़ा फैसला, अजय महाजन ने जताया आभार
नूरपुर : विनय महाजन /
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया अजय महाजन ने राजकीय के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला( छात्र) के नये फैसले को लेकर विपक्ष को दी नसीहत इस पर राजनीति न करें
नूरपुर प्रदेश के पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय महाजन ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र ) के प्रांगण में एक जन समारोह में घोषणा की कि सरकार ने उक्त स्कूल दूसरे स्कूल में मर्ज न करने का फैसला वापिस लेते हुए स्कूल को प्रदेश शिक्षा बोर्ड के तहत दोबारा से चालू रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा की शिक्षा मंत्री ने दूरभाष के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही स्कूल खोलने की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। अजय महाजन ने कहा कि सरकार की नई नीति के कारण नूरपुर के ऐतिहासिक नूरपुर के बॉयज स्कूल को सीबीएसई में शिफ्ट करने हेतु शहर के अन्य बीटीसी स्कूल में शिफ्ट किया गया था जिससे शहर वासियो में रोष था। महाजन ने कहा कि उनके पिता स्व सत महाजन सहित कई महान हस्तीयां इस ऐतिहासिक स्कूल में पढ़ चुकी है, इसी भावना और शहर वासियों की मांग को लेकर पिछले 3 माह से उन्होंने सरकार के समक्ष इस मुद्दे को रखा था। इस दौरान कई बार पत्राचार हुए। उन्होंने कहा कि बीती देर शाम शिक्षा मंत्री द्वारा दूरभाष से उन्हें यह अवगत कराया कि उक्त स्कूल को सीबीएसई में मर्ज न कर प्रदेश शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत चलाया जायेगा। महाजन ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया।महाजन ने अपने राजनितिक विरोधियों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जो नेता स्कूल के नाम पर राजनीती कर रहे है उनको सिर्फ यही संदेश देना चाहते है नूरपुर के साथ हमारा पारिवारिक रिश्ता रहा है, और परिवार के हर मुद्दे पर वह हमेशा डट कर खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल के किसी भी मुद्दे पर कोई भी क्रेडिट लेना नहीं चाहते, इस ऐतिहासिक स्कूल को बचाना हर शहर वासी का फर्ज है। उन्होंने इस अवसर पर सियासी नेताओं को भी नसीहयत दी कि इस विषय में राजनीति न करें l इस मौके पर वन निगम निदेशक योगेश महाजन उर्फ सुंदरी वरिष्ठ कांग्रेस नेता यश पाल सोगा व स्कूल पेरेंट्स कमेटी के प्रधान राजेंद्र उर्फ गौरु व पार्षद गौरव महाजन व राजकीय बॉयज स्कूल की प्रधानाचार्य और उनका स्टाफ मौजूद थाl कार्यक्रम के समापन में स्कूल के प्रिंसिपल ने अजय महाजन जी के साथ मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का व्यवहार व्यक्त किया और यह प्रार्थना की इसकी नोटिफिकेशन की कॉपी जल्दी भिजवाई जाए ताकि हम बच्चों के एडमिशन शुरू कर सकें l उधर शहर में व्यवस्था परिवर्तन सरकार के इस निर्णय से अजय महाजन का रुतबा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में ऊंचा हो गया लेकिन सियासी पार्टीया इस मामले में अपनी राजनीतिक रोटियां मीडिया में सेक रही है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें