आदि हिमानी चामुण्डा मंदिर मार्ग पर पहला रेन शेल्टर निर्माण शुरू
आदि हिमानी चामुण्डा मंदिर मार्ग पर पहला रेन शेल्टर निर्माण शुरू
आदि हिमानी चामुण्डा के रास्ते पर इन्साफ संस्था के प्रयासों एवं इन्दु गोस्वामी के सहयोग से बनने लगा पहला गजिवो :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ..... समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के ग्यारहवें प्रोजेक्ट पर मोहर लगाते हुए इन्दु गोस्वामी के अभूतपूर्व सहयोग से शिखर पहाड़ी पर स्थित सिद्ध शक्ति पीठ मां आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर के रास्ते पर पहला गजिवो अर्थात (रेन शैल्टर ) बनना शुरू हो गया है। आज इन्दु गोस्वामी जी के जन्म दिन पर जहाँ इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने उन्हे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी वहीं उपरोक्त पुन्य , पावन एवं पवित्र कार्य के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया । इसी के साथ प्रवीन कुमार ने मन्दिर आयुक्त , सहायक मन्दिर आयुक्त व मन्दिर अधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा है कि दस किलोमीटर पैदल लम्बे इस मन्दिर के रास्ते में एक भी वर्षाश्रालय नहीं हैं। अगर यात्रा करते वक्त वर्षा पड़ जाए तो यात्रियों को कहीं भी सिर ढकने के लिए रेन शैल्टर नहीं । पूर्व विधायक ने कहा मन्दिर प्रशासन को संस्था एवं सुश्री इन्दु गोस्वामी जी की उस पहल की प्रेरणा लेकर प्राथमिकता के आधार पर गजिवो बनाने के अविलम्ब प्रयास शुरू करने चाहिए । क्योंकि अव गर्मी पड़ते ही माता के दर्शन के लिए भारी संख्या श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाएगी । पूर्व विधायक ने कहा इन्साफ संस्था के प्रयासों से वी एम जे एस वाई योजना के तहत 175 ( पोने दो सो सोलर लाईटें ) लग चुकी हैं 25 लगना प्रस्तावित है। गजिवो बनने जा रहा है। अव यहाँ उबड खाबड़ रास्ते को देखकर संस्था द्वारा मां के भक्त जनों से उनके नाम के संगमरमर के चक्के लगाने का आह्वान किया जाएगा। पूर्व विधायक ने फिर दोहराया अगर मन्दिर प्रशासन व सरकार जरा भी गम्भीरता से रूचि ले तो मन्दिर के चढावे से ही यह मन्दिर माता वैष्णो देवी मन्दिर की तरह जिला कांगड़ा का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन उधोग बन सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें