नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन,2029 में महिलाओं को मिलेगा आरक्षण

नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन,2029 में महिलाओं को मिलेगा आरक्षण


मंडी : अजय सूर्या /

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण को लागू करने के लिए 16-18 अप्रैल 2026 तक बजट सत्र का विशेष विस्तार किया गया है ।यह जानकारी मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने दी। पायल वैद्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट सत्र को बढ़ाते हुए 16 - 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है जिसमें इस संशोधन बिल को पारित किए जाने की संभावना है। संसद से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून 31 मार्च 2029 से लागू होगा और उसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रभावी होगा।उन्होंने कहा कि इस बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी वेबसाइट पर एक आर्टिकल पब्लिश किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि महिला रिजर्वेशन एक्ट में प्रस्तावित बदलाव सिर्फ एक कानूनी काम नहीं, बल्कि यह पूरे भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर