प्रदेश सरकार ग्रामीण मेलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूर्णतः वचनबद्ध- यादविंद्र गोमा

 प्रदेश सरकार ग्रामीण मेलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूर्णतः वचनबद्ध- यादविंद्र गोमा

मंत्री ने भम्बेड मेले में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता भी किया सम्मानित


भुआणा

 आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज ग्राम पंचायत मकोल में आयोजित चार दिवसीय 'दुर्गा भवानी मेला भम्बेड' के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 


इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि स्थानीय मेले और त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं जो समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल संस्कृति का संरक्षण होता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को भी बल मिलता है। उन्होंने आगामी समय में इस मेले को और अधिक भव्य व आकर्षक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से इस आयोजन को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।


जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास का जिक्र करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर सड़क सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत किल्ली-लड़गलु संपर्क मार्ग के उन्नयन एवं सुधार कार्य पर लगभग 6 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी, जिससे क्षेत्र के सैकड़ो लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्थानीय निवासियों की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि भम्बेड गांव में भूमि की उपलब्धता और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त होते ही नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल मैदान के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध होने पर आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने तथा मेले के आयोजन स्थल पर शेड निर्माण के लिए भी बजट उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने मेले के सफल आयोजन पर मेला कमेटी को 31 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंत्री ने मेले के दौरान आयोजित की गई वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं के विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 


समारोह में पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जसवंत डढ़वाल, स्थानीय नेता सुरेश डोगरा, पराक्रम चंद, मेला कमेटी के प्रधान कुलवंत डोगरा, सचिव अजय पाल सहित कमेटी के अन्य सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर