राजा का तालाब में श्रीहरिनाम संकीर्तन एवं हरि कथा 14 अप्रैल को जिसमे वृन्दावन, मथुरा व कोलकाता से आएंगे 25 संत-महात्मा

 राजा का तालाब में श्रीहरिनाम संकीर्तन एवं हरि कथा 14 अप्रैल को जिसमे वृन्दावन, मथुरा व कोलकाता से आएंगे 25 संत-महात्मा


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील राजा का तालाब बाजार स्थित विवेकानंद प्राइमरी स्कूल परिसर में 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को भव्य श्रीहरिनाम संकीर्तन एवं हरि कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम गुगियाल रोड के समीप आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम में त्रिदंडी स्वामी 108 श्रीमद भक्ति प्रसाद विष्णु महाराज जी, त्रिदंडी स्वामी 108 श्रीमद जितेंद्रिय महाराज जी तथा त्रिदंडी स्वामी 108 परमहंस महाराज जी सहित वृन्दावन, मथुरा और कोलकाता से पधारे करीब 25 संत-महात्मा अपने श्रीमुख से श्रीकृष्ण लीलाओं का रसपान कराकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक शोभा यात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संकीर्तन एवं हरि कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार संकीर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर