रिवालसर में 13 से 16 अप्रैल तक सजेगा बैसाखी मेला, प्रकाश चौधरी करेंगे शुभारम्भ

 रिवालसर में 13 से 16 अप्रैल तक सजेगा बैसाखी मेला, प्रकाश चौधरी करेंगे शुभारम्भ


रिवालसर : अजय सूर्या /

ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रिवालसर में इस वर्ष बैसाखी मेले का आयोजन 13 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक पूरे हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। मेले का शुभारम्भ सोमवार, 13 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

चार दिवसीय इस पारंपरिक मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक झांकियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी भाग लेंगे, जिससे रिवालसर की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिलेगी।

मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें पहाड़ी और हिंदी गीतों पर स्थानीय व बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ए.पी.एम.सी. मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया विजेता पहलवानों को सम्मानित करेंगे, जिसके साथ ही मेले का विधिवत समापन होगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मेले की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर