पत्तल निर्माण से चमकी किस्मत, बिहनधार की हेती देवी बनीं स्वावलंबन की मिसाल

 पत्तल निर्माण से चमकी किस्मत, बिहनधार की हेती देवी बनीं स्वावलंबन की मिसाल


मंडी : अजय सूर्या /

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। मंडी जिला के समीप बिहनधार गांव की हेती देवी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर पत्तल निर्माण के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की है।

ज्योति स्वयं सहायता समूह की सचिव हेती देवी वर्ष 2018 से इस समूह से जुड़ी हैं। शुरुआत में वह हाथ से पत्तल बनाकर करीब 5 हजार रुपये प्रतिमाह कमाती थीं। वर्ष 2023 में विकास खंड मंडी से पत्तल बनाने की मशीन मिलने के बाद उनकी आय बढ़कर लगभग 10 हजार रुपये प्रतिमाह हो गई है।

हेती देवी द्वारा टौर वृक्ष के पत्तों से बनाई जाने वाली पत्तलें पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ स्थानीय बाजार में काफी मांग में हैं। विवाह-शादियों और अन्य आयोजनों में इनका व्यापक उपयोग होता है। हाथ से बनी पत्तल 200 रुपये प्रति सैकड़ा और मशीन से बनी पत्तल 400 रुपये प्रति सैकड़ा बिकती हैं। इसी तरह डूने भी हाथ और मशीन दोनों माध्यमों से तैयार कर बेचे जा रहे हैं।

समूह की महिलाएं डिजिटल माध्यमों का भी सहारा ले रही हैं, जिससे उन्हें मोबाइल के जरिए ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। हेती देवी ने इस उपलब्धि का श्रेय सरकारी योजनाओं और विशेष रूप से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दिया है।

समूह की प्रधान तृप्ता देवी के अनुसार, वर्ष 2018 में गठित इस समूह में छह महिलाएं कार्यरत हैं। सरकार द्वारा 40 हजार रुपये का रिवॉल्विंग फंड भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे समूह की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिली है। पत्तल निर्माण से समूह की सालाना आय एक से डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गई है।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर