प्रदेश के आत्म प्रज्ञा आश्रम बागनी में तीन दिवसीय धार्मिक समारोह का समापन हुआ आज

 प्रदेश के आत्म प्रज्ञा आश्रम बागनी में तीन दिवसीय धार्मिक समारोह का समापन हुआ आज 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के आत्म प्रज्ञा आश्रम, बाघनी में 13वां वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय धार्मिक समारोह के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक अजय महाजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके उपरांत ध्वजारोहण की विधि सम्पन्न हुई। आश्रम के संचालक स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।समारोह के दौरान आर्य समाज से जुड़े विद्वानों द्वारा भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हुआ। अपने संबोधन में अजय महाजन ने कहा कि आर्य समाज की स्थापना के दिन ही प्रज्ञा आश्रम की नींव रखी गई थी और आज यह आश्रम एक विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने आश्रम के संचालक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका परिवार वर्षों से आर्य समाज से जुड़ा रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार द्वारा नूरपुर में आर्य गर्ल्स कॉलेज की स्थापना की गई थी और उनके पिता स्वर्गीय सत महाजन ने तत्कालीन सरकार को भूमि इस शर्त पर सौंपी थी कि कॉलेज के नाम से “आर्य” शब्द नहीं हटाया जाएगा।तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद, भानु प्रकाश शास्त्री, स्वामी संतोष आनंद, वंदना राणा, बैध रामपाल, डॉ. अजय कुमार और मनमोहन स्वामी सहित अनेक विद्वानों ने भाग लिया। इस अवसर पर 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रही मानसिक अशांति, रोगों और गृहकलह को दूर करना रहा। स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से वातावरण शुद्ध होता है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में प्रेम, भाईचारा तथा मानसिक शांति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और जीवन को सही दिशा मिलती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर