रिवालसर में 14 अप्रैल को वैलनेस न्यूरोथैरेपी ट्रीटमेंट कैंप का आयोजन
रिवालसर में 14 अप्रैल को वैलनेस न्यूरोथैरेपी ट्रीटमेंट कैंप का आयोजन
रिवालसर : अजय सूर्या /
आरोग्य पीठ डिजिटल गुरुकुल के तत्वावधान में 14 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10:00 बजे रिवालसर स्थित जेएमबीके न्यूरोथैरेपी केंद्र (डोल्मा हाउस, गैस एजेंसी के समीप) में एक दिवसीय वैलनेस न्यूरोथैरेपी ट्रीटमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में अर्धनारीश्वर चिकित्सा पद्धति के माध्यम से जोड़ो का दर्द, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द तथा पीठ दर्द जैसी समस्याओं का उपचार किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूज्य गुरुदेव आचार्य डॉ. रामगोपाल वीलित के आशीर्वचन भी प्राप्त होंगे, जो इस आयोजन के मुख्य आकर्षणों में से एक रहेगा।
इस अवसर पर जिला परिषद की सदस्य प्रियंता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के तौर पर बसंत सिंह राणा शिरकत करेंगे। इसके अलावा व्यापार मंडल रिवालसर अध्यक्ष नरेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कैंप में अनुभवी न्यूरोथैरेपिस्ट केसी शर्मा और अजय ठाकुर द्वारा रोगियों को परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क ट्रीटमेंट कैंप का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करवाएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें