डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : किशोरी लाल

 डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : किशोरी लाल

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर गुरु रविदास मंदिर सकड़ी में समारोह आयोजित


बैजनाथ, 

विधायक किशोरी लाल ने रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर गुरु रविदास मंदिर सकड़ी में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 

समारोह के दौरान विधायक किशोरी लाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग एवं भारतीय संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद किया। 

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि डॉ. भीमराव राम अंबेडकर एक महान व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने अपने अद्वितीय ज्ञान, संघर्षशील जीवन और अटूट संकल्प के बल पर समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को समानता, न्याय और अधिकार दिलाने का मार्ग स्थापित किया। उन्होंने न केवल भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते हुए एक संतुलित समाज की नींव रखी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बाबा साहेब के आदर्शों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा को अपनाएं व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सिद्धांतों एवं सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। 

विधायक ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, समानता एवं संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर विजय विद्यार्थी, मिलाप राणा, कमल, पूर्ण चंद, ववीता कटोच, देश राज, संजीव, कुशल, विजय कटोच, राम लोक, शंभू, अजय, सतीश, पवन, ध्रुव, राकेश, जोधा राम, गुरपाल तथा कर्म चंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर