पूर्व मंत्री राकेश पठानिया में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का आभार जताया राजकीय बॉयज स्कूल नूरपुर को लेकर
पूर्व मंत्री राकेश पठानिया में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का आभार जताया राजकीय बॉयज स्कूल नूरपुर को लेकर
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर राजकीय बॉयज स्कूल को बहाल करने पर पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में आभार जताते हुए कहा कि साढ़े 3 साल से पत्रचार करते तो क्षेत्र की कई समस्याएं पहले ही सुलझ जातीl पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने राजकीय बॉयज स्कूल को पुनः हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से जोड़ने के फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने जनता की भावनाओं का सम्मान किया है। राकेश पठानिया ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही प्रेसवार्ता कर सरकार को 15 दिन के भीतर स्कूल को दोबारा खोलने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। अब सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लेने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। पठानिया ने पूर्व विधायक के उस व्यान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिसमें उन्होंने स्कूल को दोबारा से खुलवाने के लिए सरकार को पत्राचार किया था। पठानिया ने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व विधायक यदि साढ़े 3 साल से सरकार को पत्राचार करते तो आज नूरपुर की यह हालत न होती। यही पत्राचार पहले किये होते तो नूरपुर का निर्माणधीन कालेज बन कर तैयार होता, और कालेज के भवन में यह स्कूल होता। नूरपुर का मातृ शिशु अस्पताल बंद न पड़ा होता। इसके आलावा कई महत्वपूर्ण मांगें कब की पूरी हो जातीं। उन्होंने कहा कि जनता अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर काम चाहती है। पठानिया ने दोहराया कि वे क्षेत्र के हर मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष करते रहेंगे और जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें