चंबा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3.18 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
चंबा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3.18 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
जिला चंबा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। जानकारी के अनुसार 12/04/2026 को दोपहर करीब 2:05 बजे हरिपुर क्षेत्र में IPH टैंक, चंबा-सिरकुंड मुख्य मार्ग के पास पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक के कब्जे से 3.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।
पुलिस टीम का नेतृत्व SIU चंबा के हेड कांस्टेबल योग राज (नंबर 83) कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसकी गतिविधियां संदेहास्पद लगीं। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान विशाल कुमार शर्मा (31 वर्ष), पुत्र प्रकाश चंद शर्मा, निवासी गांव दुल्ला, डाकघर सरू, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा नियमानुसार मौके पर सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। बरामद नशे को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आया था और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें