बटाला पहुंचे इंद्रेश कुमार, अंगद गिल को दिया आशीर्वाद

 बटाला पहुंचे इंद्रेश कुमार, अंगद गिल को दिया आशीर्वाद


बटाला : अविनाश शर्मा /

बटाला में बड़ी शख्सियत का आगमन — आरएसएस के राष्ट्रीय नेता इंद्रेश कुमार जी पहुंचे गिल परिवार के घर, नन्हे अंगद को दिया आशीर्वाद 

 एक स्नेहपूर्ण और महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय इंद्रेश कुमार विशेष रूप से बटाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष परमजीत सिंह गिल के निवास स्थान पर जाकर परिवार से मुलाकात की।


जब उनके बटाला आने के उद्देश्य के बारे में पूछा गया, तो इंद्रेश कुमार जी ने बताया कि परमजीत सिंह गिल के परिवार के साथ उनके पारिवारिक और आत्मीय संबंध हैं। उन्होंने कहा कि वह विशेष रूप से गिल परिवार के नन्हे सदस्य, पोते अंगद गिल को देखने और उसे आशीर्वाद देने के लिए आए हैं।


उन्होंने आगे बताया कि पिछले वर्ष गुरु साहिब की कृपा से परमजीत सिंह गिल के घर अंगद गिल का जन्म हुआ था। उस समय भी उनकी इच्छा थी कि वे आकर बच्चे को आशीर्वाद दें, लेकिन संगठन की व्यस्तताओं के कारण वे नहीं आ सके। अब उन्होंने विशेष रूप से समय निकालकर यह इच्छा पूरी की है।


इस अवसर पर इंद्रेश कुमार जी ने नन्हे अंगद गिल को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, परमजीत सिंह गिल ने अपने परिवार की ओर से माननीय अतिथि का विशेष धन्यवाद किया और उनके आगमन को अपने लिए सम्मान का क्षण बताया।


यह अवसर केवल एक पारिवारिक मुलाकात नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और मजबूत रिश्तों की एक सुंदर मिसाल बनकर सामने आया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

इनरव्हील क्लब ऑफ कांगड़ा का स्थापना समारोह एवं स्थायी परियोजना कार्यक्रम कांगड़ा में सम्पन्न

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रिवालसर में जागरूकता रैली, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश