उपमंडल ज्वाली के तहत आने वाले चेलियां-ज्वाली मार्ग पर सड़क की हालत दिन-व-दिन बदतर होती जा रही है।

 उपमंडल ज्वाली के तहत आने वाले चेलियां-ज्वाली मार्ग पर सड़क की हालत दिन-व-दिन बदतर होती जा रही है।


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

 सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लोकनिर्माण विभाग ज्वाली की ओर से सड़क के गड्ढों को भरने के लिए ठेकेदार द्वारा केवल बजरी और रेत डालकर खानापूर्ति कर दी गई। लेकिन इस सामग्री को न तो सही तरीके से दबाया गया और न ही पक्का किया गया।परिणामस्वरूप , अब यह बजरी सड़क पर बिखर चुकी है, जिससे मार्ग और भी अधिक खतरनाक बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की इस लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बिखरी हुई बजरी के चलते कई दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। खासकर सुबह और शाम के समय, जब यातायात अधिक रहता है, यह मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है।

स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की सही तरीके से मरम्मत नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोकनिर्माण विभाग से मांग की है जल्द ही मार्ग को सही किया जाए ताकि लोगों को परेशानी ना झेलनी पड़ रही है !


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर