प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से रेल संघर्ष समिति द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय रेल मंत्री कार्यालय को दिया गया ज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से रेल संघर्ष समिति द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय रेल मंत्री कार्यालय को दिया गया ज्ञापन
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर दिल्ली में आज कांगड़ा घाटी रेल संघर्ष समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से अपनी मांगों एवं चिंताओं से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री कार्यालय एवं रेल मंत्री कार्यालय में औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया।यह मांग पत्र समिति के सदस्य एवं रेलवे परामर्श कमेटी व नॉर्दर्न रेलवे के सदस्य दीपक भारद्वाज द्वारा जमा करवाया गया। दीपक भारद्वाज ने बातचीत के दौरान बताया कि कांगड़ा रेलवे संघर्ष समिति जनहित के लिए लगातार प्रयासरत है और क्षेत्र की इस ऐतिहासिक रेल धरोहर को बचाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।दीपक भारद्वाज ने यह भी बताया कि रेलवे परामर्श कमेटी का सदस्य बनते ही कांगड़ा रेल एवं चक्की पुल उनकी प्राथमिकता में रहे हैं। इस विषय को उन्होंने हर स्तर पर उठाया है और यहां तक कि लोकसभा में भी इस संबंध में प्रश्न लगवाने के लिए सांसदों से मिलकर निवेदन कियागया था l उन्होंने आगे कहा कि कांगड़ा संघर्ष समिति ने जमीनी स्तर पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाकर न केवल जनसमर्थन जुटाया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सशक्त संदेश दिया है कि अपनी धरोहर की रक्षा के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं।इस प्रतिनिधित्व का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी रेल लाइन को संरक्षित करना तथा इसके सुदृढ़ीकरण एवं विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग करना है। यह रेल लाइन न केवल परिवहन का साधन है, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा भी है।संघर्ष समिति को आशा है कि हिमाचल प्रदेश के निवासी तथा जो कांगड़ा रेल को बचाने के लिए निरंतर निस्वार्थ भाव से प्रयासरत हैं, उनकी आवाज सरकार तक प्रभावी रूप से प्रधानमंत्री तक अवश्य पहुंचेगी। समिति का विश्वास है कि केंद्र सरकार इस विषय की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र ही कांगड़ा रेल से संबंधित सकारात्मक निर्णय लेगी।समिति ने यह भी कहा कि वे भविष्य में भी इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने और आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। यह जानकारी एक प्रेस नोट में दीपक भारद्वाज सदस्य, रेलवे परामर्श कमेटी, नॉर्दर्न रेलवे द्वारा दी गई है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें