पूर्व सैनिक लीग रिवालसर के सदस्यों ने उत्साह के साथ मनाया स्थापना दिवस

 पूर्व सैनिक लीग रिवालसर के सदस्यों ने उत्साह के साथ मनाया स्थापना दिवस

पूर्व सैनिकों ने कल्याण व योजनाओं पर की चर्चा, अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर को सफल आयोजन पर दी बधाई


रिवालसर : अजय सूर्या /

पूर्व सैनिक लीग रिवालसर के तत्वावधान में स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिवालसर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में लीग के सभी पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में लीग के 81 वर्षिय वरिष्ठ सदस्य एवं सेवानिवृत्त नायक मोलक राज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त नायक भास्कर उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं ईसीएचएस (ECHS) मंडी की ओर से अनिल कुमार ने पूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य सेवाओं, ईसीएचएस सुविधाओं व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में सुबेदार मेजर (ऑनरेरी लेफ्टिनेंट) नरेश आजाद ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया। सुबेदार (ऑनरेरी कैप्टन) यादविंदर ठाकुर ने समाज के प्रति पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लीग के अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर को सभी सदस्यों द्वारा सविनय बधाई दी गई। वक्ताओं ने उनकी नेतृत्व क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और पूर्व सैनिकों को एकजुट रखने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में लीग निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है।

इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों ने देश सेवा के प्रति अपने समर्पण को दोहराया और भविष्य में भी राष्ट्रहित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की खूब सराहना की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर