ऐतिहासिक शहर चम्बा में आज यातायात के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई है।

 ऐतिहासिक शहर चम्बा में आज यातायात के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई है। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नगर परिषद चम्बा द्वारा शुरू की गई ई-रिक्शा का विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में प्रदूषण मुक्त यातायात को बढ़ावा देना और स्थानीय निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों को सुविधा प्रदान करना है। इस मौके पर पठानिया ने कहा कि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए पर्यावरण का संरक्षण सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 

चम्बा नगर परिषद ने ई-वाहन सेवा शुरू कर एक सराहनीय पहल की है। यह न केवल शहर की वायु गुणवत्ता को स्वच्छ रखने में मदद करेगा, बल्कि प्रदेश सरकार की ग्रीन ट्रांसपोर्ट नीति को भी बल देगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इन वाहनों के चलने से शहर के उन हिस्सों में पहुंच आसान हो जाएगी जहां बड़े वाहन नहीं जा सकते। यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए वरदान साबित होगी जिन्हें पैदल चलने में कठिनाई होती है। यह स्थानीय नागरिकों को किफायती दरों पर सुगम परिवहन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को ई-वाहन खरीदने के लिए 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। इससे न केवल पर्यावरण सुरक्षित हो रहा है, बल्कि हजारों युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं। पठानिया ने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन को इस सफल शुरुआत के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस बेड़े में और अधिक ई-वाहन शामिल किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर