रिवालसर में चार दिवसीय बैसाखी मेले का हुआ भव्य आगाज

 रिवालसर में चार दिवसीय बैसाखी मेले का हुआ भव्य आगाज 

एपीएमसी अध्यक्ष संजीब गुलेरीया ने किया मेले का शुभारंम


 

रिवालसर : अजय सूर्या /

धार्मिक पर्यटन नगरी रिवालसर में सोमवार को चार दिवसीय ऐतिहासिक बैसाखी जोड़ मेले का भव्य आगाज हुआ। मेले की शुरुआत आकर्षक शोभायात्रा और सांस्कृतिक झांकियों के साथ हुई, जिसने पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीब गुलेरीया ने आराध्य देव लोमश ऋषि मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने पारंपरिक रथ खींचकर शोभायात्रा का नेतृत्व भी किया। यह शोभायात्रा पवित्र रिवालसर झील से होकर पूरे बाजार क्षेत्र में निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इसी के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा रिवालसर से गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन भी निकाला गया। शोभायात्रा में सिख संगत, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपकेंद्र, नैना देवी मंदिर, बाबा धजाधारी मंदिर कमेटी सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हजारों लोगों ने भाग लिया।

सभा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह मेला तीन धर्मों की आस्था का प्रतीक है और सदियों से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत व आपसी भाईचारे को मजबूत करता आ रहा है। उन्होंने सभी को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मेला अध्यक्ष विनोद कुमार, नगर पंचायत रिवालसर की पूर्व अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष कश्मीर यादव, कांग्रेस नेता कुलदीप ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर