मेलों के नाम पर घटिया राजनीति पर उतरी भाजपा - मनकोटिया

 मेलों के नाम पर घटिया राजनीति पर उतरी भाजपा - मनकोटिया


 नूरपुर : विनय महाजन

नूरपुर प्रदेश की इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने हमेशा विभाजन व भेदभाव की राजनीति की है और अब भाजपा का स्तर इतना नीचे आ गया है कि वे मेले - त्यौहारों जैसे सांस्कृतिक आयोजनों के मंचों का भी राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही हैl प्रदेश मे मेलों के नाम पर घटिया राजनीति करने में जुटी भाजपा का ग्राफ सत्ता को हासिल करने के लिए कितना गिर गया है जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकताl यह आरोप ब्लॉक कांग्रेस इंदौरा के निवर्तमान अध्यक्ष दविंद्र मनकोटिया ने यहाँ एक अनौपचारिक वार्ता में इंदौरा में हुए बैसाखी पर्व पर रखे गए एक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंत्री राकेश पठानिया व इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान द्वारा कथित रूप से इंदौरा के विधायक पर की गई ब्यानबाजी के जवाब में दिया।मनकोटिया ने कहा कि इंदौरा के विधायक ने प्रायः यह कहा है कि मेले व त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं और इसी के दृष्टिगत उन्होंने इंदौरा में इंदौरा उत्सव की न केवल शुरुआत की, बल्कि उसे जिला स्तरीय उत्सव का दर्जा दिलायाl इसके साथ साथ श्री क्यालू बाबा छिंज मेला गंगथ को भी जिला स्तर का दर्जा दिलाया। ऐसे में यह कहना कि इंदौरा के विधायक ने बैसाखी के कार्यक्रम में अड़चन डालने का काम किया l इंदौरा उत्सव की सफलता को स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा न पचा पाने का नतीजा नजर आता है। क्योंकि विपक्ष को शायद यह नहीं पता था कि विधायक मलेंद्र राजन पार्टी द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व के कारण अपने क्षेत्र में थे l इस वात को इंदौरा के लोग जानते हैं कि इस बार इंदौरा में करवाया गया बैसाखी का कार्यक्रम एक सांस्कृतिक व स्थानीय जनता को समर्पित होने की बजाए भाजपा का कार्यक्रम बनकर रह गया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि आयोजकों को चाहिए कि ऐसे सामाजिक समरसता के कार्यक्रमों को मंचों को राजनीति का अखाड़ा बनाने की अपेक्षा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखने के प्रयास को रूप में आयोजित करें। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में सुखविंदर सिंह सखू की सरकार सत्ता में आई है तव से भाजपा पांच ग्रुपो में वट गई है l इंदौरा फतेहपुर और ज्वाली विधानसभा क्षेत्र भाजपा की गुटबाजी को आज भी दर्शा रहे हैं l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर