सरकाघाट में छात्रा की निर्मम हत्या, नशे के नेटवर्क पर उठे सवाल
सरकाघाट में छात्रा की निर्मम हत्या, नशे के नेटवर्क पर उठे सवाल
मंडी : अजय सूर्या /
मंडी ज़िला के सरकाघाट क्षेत्र में एक छात्रा की दिनदहाड़े हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, स्कूल जा रही मासूम बच्ची की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई, जिससे लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।
घटना ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ समाज में बढ़ते नशे के प्रभाव पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में नशे के कारोबार से जुड़े तत्व शामिल हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, क्षेत्र में फैल रहे नशे के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की गई है।
इस दुखद घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं लोगों ने समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें