शिमला के समरहिल में दर्दनाक हादसा: 150 फुट नीचे नाले में गिरी कार, चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत

 शिमला के समरहिल में दर्दनाक हादसा: 150 फुट नीचे नाले में गिरी कार, चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत


 शिमला : गायत्री गर्ग /

शिमला के समरहिल क्षेत्र में आधी रात एक भीषण सड़क हादसे में चंडीगढ़ के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरमीत सिंह (पुत्र महिंदर सिंह) और चालक बारा सिंह (पुत्र शीतल) चंडीगढ़ के मलोया कॉलोनी के निवासी थे और मोहाली में शीशे की दुकान चलाने वाले बारा सिंह अपने साथियों के साथ शीशा डिलीवरी के लिए समरहिल पहुंचे थे। सामान उतारने के बाद जब वाहन मोड़ा जा रहा था, तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के समय गुरमीत सिंह वाहन के अंदर मौजूद थे जबकि अन्य लोग बाहर खड़े थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC शिमला) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरमीत सिंह को मृत घोषित कर दिया और बाद में इलाज के दौरान बारा सिंह ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल छह लोग सवार थे और प्रारंभिक जांच में मोड़ते समय लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281 और 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर