संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्श हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे- आशीष बुटेल

 संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्श हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे- आशीष बुटेल 


पालमपुर

विधायक पालमपुर आशीष पटेल ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्श उनके लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। वह महान व्यक्तित्व के धनी थे। सामाजिक कुरीतियों के प्रति आमजन में जागरूकता को लेकर उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। विधायक आज भारत रतन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर संयुक्त कार्यालय परिसर पालमपुर में स्थापित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत बोल रहे थे। 


उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए डॉ अंबेडकर के प्रति देशवासी सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने देश को दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार करके दिया जो आधुनिक भारत की विकास की राह पर अग्रसर करने में मुख्य भूमिका निभा रहा है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवा पीढ़ी को समाज में समानता के लिए उनके जीवन-आदर्शो से प्रेरणा भी अवश्य लेनी चाहिए। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता वह मानवीय जीवन में नैतिक मूल्य और सिद्धांतों के समावेश के लिए उनके दर्शन को अपनाया जाना आवश्यक है। 


इस अवसर पर विधायक ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इस दौरान महापौर नगर निगम गोपाल नाग, पार्षद, एसडीम डॉ. ओ पी यादव, संयुक्त आयुक्त नगर निगम रमेश कुमार, वूल फेडरेशन निदेशक त्रिलोक चंद, तहसीलदार साजन बग्गा, हिमाचल प्रदेश डॉ. बी आर अंबेडकर एवं सामाजिक न्याय मंच के महासचिव एच आर शांडिल, सहित मंच कार्यकारिणी और अन्य गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर