मंडी में धूमधाम से संपन्न हुई राज्य स्तरीय सिलंबम चैंपियनशिप
मंडी में धूमधाम से संपन्न हुई राज्य स्तरीय सिलंबम चैंपियनशिप
मंडी : अजय सूर्या /
जिला मंडी के बल्ह ब्लॉक स्थित पीएम श्री स्कूल घासनू में राज्य स्तरीय सिलंबम खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए करीब 100 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
हिमाचल प्रदेश सिलंबम संघ के महासचिव पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का संचालन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तकनीकी सदस्य मांगीलाल सालवी की देखरेख में किया गया। इस दौरान रेखा प्रजापत और दामिनी सिंह ने जूरी की भूमिका निभाई, जिससे प्रतियोगिता निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल धर्मपाल द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
संघ की अध्यक्ष संतोषी शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवसायी दीवानशु कश्यप (जीएस कश्यप एसोसिएट एन्फोर्समेंट एजेंसी) उपस्थित रहे। इसके साथ ही एबीवीपी एचपीयू लॉ विभाग के सचिव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। संघ के कोषाध्यक्ष अमर चंद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि युवाओं में पारंपरिक मार्शल आर्ट सिलंबम के प्रति रुचि भी बढ़ाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें