फरार आरोपी पर शिकंजा: शिमला पुलिस ने पटियाला से दबोचा 8 लाख की सेब खेप घोटाले का मुख्य आरोपी

 फरार आरोपी पर शिकंजा: शिमला पुलिस ने पटियाला से दबोचा 8 लाख की सेब खेप घोटाले का मुख्य आरोपी


शिमला : गायत्री गर्ग /

जिला शिमला में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। माननीय न्यायालय LD-CJM शिमला द्वारा अभियोग संख्या 181/2013 (दिनांक 15-10-2013) में धारा 406, 407 और 120(B) भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत आरोपी बलजींदर सिंह उर्फ सोनू, पुत्र श्री साहिब सिंह, निवासी गांव बादशाहपुर, गांव क्लांकी, तहसील व थाना समाना, जिला पटियाला (पंजाब) के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मामले के अनुसार आरोपी को लगभग 8 लाख रुपये मूल्य की सेब की खेप को गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन उसने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए माल को रास्ते में ही बेच दिया और फरार हो गया। लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने और गिरफ्तारी से बचते रहने के चलते पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना ढली की एक विशेष टीम को पटियाला भेजा गया, जहां सटीक सूचना और पेशेवर समन्वय के आधार पर 13-04-2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को तुरंत माननीय न्यायालय LD-CJM शिमला के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 17-04-2026 तक न्यायिक हिरासत में सब जेल कैन्थू भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर