नूरपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
नूरपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर युवा वेलफेयर सोसायटी नूरपुर के सौजन्य से क्षेत्र के बौड़ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कीl महाजन ने इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय महाजन ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और एक समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग दिखाता है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब न केवल संविधान के निर्माता थे, बल्कि दलितों, शोषितों और महिलाओं के अधिकारों के सशक्त प्रवक्ता भी थे। उनका जीवन इस बात का संदेश देता है कि “जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए।”इस अवसर पर सोसायटी के जिलाध्यक्ष के.सी. दियोल, गुरु रविदास महासभा के अध्यक्ष हरबंस व सुखदेव सिंह, संदेश डडवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर एक विकसित और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें