विधानसभा अध्यक्ष ने किया भुलकीनाला से पंजेहीनाल तक बनाने वाली सड़क का भूमि पूजन

विधानसभा अध्यक्ष ने किया भुलकीनाला से पंजेहीनाल तक बनाने वाली सड़क का भूमि पूजन, 

जन-जन तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया 




( चंबा : जितेन्द्र खन्ना )

चंबा : प्रदेश के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलेरा में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 85.62 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 2.1 किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने के पश्चात उपस्थित स्थानीय वासियों को संबोधित करते हुए कही। भुलकीनाला से पंजेहीनाल तक बनने वाली इस सड़क से गांव थत्ती तथा पंजेहीनाल की लगभग 500 की आबादी लाभान्वित होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखों के नेतृत्व में प्रदेश चंहुमुखी विकास तथा गरीब कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि चुवाड़ी से चंबा के बीच लगभग 7 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण करना सरकार की प्राथमिकता है तथा इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार ने चार करोड रुपए का प्रावधान किया है। जिसके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस सुरंग का निर्माण बीओटी आधार पर करवाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए कई वित्तीय संस्थाओं के साथ बातचीत चल रही है।  कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सीआरआईएफ के तहत 52.82 करोड रुपए की लागत सिंहुता  से लाहड़ू तक  सड़क को स्तरोन्नत किया जा रहा है
लोक निर्माण विभाग मंडल चुवाड़ी के अंतर्गत नवार्ड के माध्यम से लगभग 34 करोड रुपए की लागत की आठ सड़कों का कार्य प्रगति पर है जबकि आर्थिक नवीनीकरण के तहत  इस क्षेत्र में विभिन्न सड़कों पर 7 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में पिछले वर्ष 21 नई सड़कों का कार्य शुरू किया गया है जबकि इस वित वर्ष  में 121 नई सड़क शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में क्षेत्र की सभी ग्रामीण सड़कों को चरनवध तरीके से लोनिवि के अधीन कर बनाया जाएगा ताकि भविष्य में इनके मुरम्मत व रख रखाव की समस्या न हो। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा उन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व ग्राम पंचायत बलेरा के प्रधान मनजीत कुमार ग्राम पंचायत जिंयुता की प्रधान सपना तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष साहिल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर  हिमाचल प्रदेश वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, स्थानीय पंचायत प्रधान चमन लाल व उपप्रधान मनजीत कुमार, सपना प्रधान ग्राम पंचायत जिंऊता, सुभाष साहिल पूर्व जिला परिषद सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील कुमार के अलावा अनिल भारद्वाज एसडीएम डलहौजी, पारस अग्रवाल एसडीएम भटियात,  राजीव ठाकुर अधीक्षण अभियंता एचपीएससीबीएल डलहौजी, नरेन्द्र चौधरी अधिशासी अभियंता लोनिवि, अतुल अधिशासी अभियंता लोनिवि, राकेश ठाकुर अधिशासी अभियंता जल शक्ति, पंकज राठौर अधिशासी अभियंता एचपीएससीबीएल चुवाड़ी  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल