राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित

 राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित

राष्ट्रीय संकल्प दिवस की लोगों को दिलाई शपथ


सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी किया याद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ भी दिलाई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थी और वह देश की पहली ऐसी प्रधानमंत्री बनी जिन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाई और इस चुनौती का मजबूती से सामना किया। 

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के जो कार्य थे उन्हें हमें याद रखना चाहिए। सरदार पटेल लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और जो फैसले वो करते थे उन्हें अमलीजामा पहनाया जाता था। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की छोटी-बड़ी रियासतों को मिलकर जब देश को एकजुट करने की बात जब सामने आई तो उसमे सरदार पटेल की बहुत बड़ी भूमिका थी। 

इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति और भजन गीतों की प्रस्तुति दी। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की भी बधाई दी।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, पार्षदगण, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल