हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल में बर्फबारी की भविष्यवाणी कर दी है। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 29 अक्तूबर को मौसम के करवट बदलने की आशंका जताई है और इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की आशंका है।



यहां रात का तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कुकुसमेरी में 1.4 डिग्री, केलांग में 3.7, सियोबाग 7.8, सोलन 9.5 डिग्री और रिकांगपिओ 9.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। शिमला, पालमपुर हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और धर्मशाला में रात के तापमान में बड़ा अंतर अब नजर आ रहा है। इन क्षेत्रों में दो डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की कमी न्यूनतम तापमान में देखने को मिली है। शिमला में तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

हालांकि हिमाचल में बिना बारिश के भी पारा तेजी से लुढक़ रहा है। ज्यादातर इलाकों में सूखी ठंड महसूस की जा रही है। ताबो में बीते 24 घंटे के दौरान पारा शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

प्रदेश में अक्तूबर महीने में 97 फीसदी कम बारिश हुई है। अक्तूबर में सामान्य बारिश का रिकार्ड 24.3 एमएम है, जबकि अभी तक पूरे प्रदेश में 0.7 फीसदी ही बारिश हो पाई है। प्रदेश के छह जिलों में बीते 27 दिनों के दौरान बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी है। इनमें बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमौर और सोलन जिला शामिल हैं। सबसे ज्यादा बारिश मंडी में 3.4 एमएम दर्ज हुई है। अब आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के साथ अक्तूबर माह के अंतिम दिनों में इस रिकार्ड के सुधरने की उम्मीद है और ऐसा न हुआ, तो हिमाचल में अब तक अक्तूबर में सबसे कम बारिश का रिकार्ड इस बार बन जाएगा। विभाग ने 29 को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के हिमपात की आशंका जताई है।

शिमला 12.6, सुंदरनगर 9.7, भुंतर 8.4, कल्पा 7.2, धर्मशाला 14.5, ऊना 11.8, नाहन 18.0, केलांग 3.7, पालमपुर 11.0, सोलन 9.5, मनाली 6.9, कांगड़ा 13.4, मंडी 13.1, बिलासपुर 13.7, हमीरपुर 13.4, चंबा 11.7, कुफरी 12.7, कुकुमसेरी 1.4, भरमौर 12.5, धौलाकुआं 17.3 डिग्री सेल्सियस

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल