कांगड़ा बस स्टैंड पर पुलिस ने दिल्ली से आ रहे दो युवकों के बैग से बरामद किए हथियार

कांगड़ा बस स्टैंड पर पुलिस ने दिल्ली से आ रहे दो युवकों के बैग से बरामद किए हथियार 

27 अक्तूबर 2024 को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर दिल्ली से कांगड़ा की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर अंकित शर्मा, उप मंडल पुलिस अधिकारी कांगड़ा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और पुराना कांगड़ा के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान, सारी रात कांगड़ा की तरफ आने/जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की गई। इसके बाद, कांगड़ा बस स्टैंड पर दिल्ली से आने वाली वोल्वो बसों से उतरने वाले यात्रियों से पूछताछ की गई, जिसमें दो व्यक्ति जिनके पास पिठू बैग थे, संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।

संदेह के आधार पर, दोनों व्यक्तियों की चैकिगं के दौरान दो पिस्टल (पिस्तौल) खाली मैगजीन सहित बरामद हुए । इस संदर्भ में, पुलिस थाना कांगड़ा में दोनों के विरुद्ध अभियोग संख्या 175/24 दिनांक 28.10.2024 अधीन धारा 25 व 27 आयुध अधिनियम-1959 के तहत पंजीकृत किया गया है।

 उक्त दोनों आरोपियों की पहचान सुंशात कुमार सुपुत्र श्री श्याम कुमार निवासी चडी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा और अजयदीप सिंह सुपुत्र शमशेर सिंह, निवासी जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई । अभियोग में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके सही ठिकानों का पता लगाने के लिए विस्तृत पूछताछ की जा रही है।कांगड़ा पुलिस अवैध कारोवार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही में लगातार प्रयासरत है ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल