29 अक्तूबर से 28 नवम्बर तक मतदाता सूची में नाम होंगे दर्ज : अपूर्व देवगन

29 अक्तूबर से 28 नवम्बर तक मतदाता सूची में नाम होंगे दर्ज : अपूर्व देवगन  



मंडी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गईं। जिला मंडी की सभी 10 विधानसभाओं में 1 जनवरी, 2025 को अहर्ता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू हो रहा है। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज करने और हटाने के लिए दावे और आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे। अपूर्व देवगन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंडी जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियांे का 29 अक्तूबर को प्रारूप प्रकाशन होगा। प्रारूप प्रकाशन प्रत्येक मतदान केंद्र, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में आम जन के निरीक्षण के लिए 28 नवम्बर, 2024 तक उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिन व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं या 1 जनवरी, 2025 को 18 साल की आयु पूर्ण कर रहे वह सभी युवा अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि कोई एक अक्तूबर 2025 को 18 साल की आयु या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के लिए अपना अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पात्र मतदाता इस अवधि के दौरान मतदाता सेवा पोर्टल या भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन अपना नाम फोटो मतदाता सूची में दर्ज व संशोधित करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विशेष अभियान के तहत 9 व 10 नवम्बर तथा 23 व 24 नवम्बर को सभी मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के बूथ लेबल एजेंट दावे व आक्षेप प्राप्त करेंगे ।  24 दिसम्बर तक दावे व आक्षेपों का निपटारा होगा तथा 6 जनवरी, 2025 को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा।

इस अवसर पर एडीसी रोहित राठौर, तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार राजेश जोशी, अधीक्षक ललिता पाठक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संजय कुमार और प्रदीप शर्मा, बीएसपी से नरेंद्र कुमार, भाजपा से करनवीर, सीपीआई(एम) से गोपेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।    

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर