सेदिक़ुल्लाह अटल की तूफ़ानी पारी ने दिलाई अफगानिस्तान को जीत, जीता इमर्जिंग एशिया कप 2024 का खिताब

27 अक्टूबर को अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच एसीसी इमर्जिंग एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया। अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ़ 1) में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ।



श्रीलंका के कप्तान नुवानिंदु फर्नांडो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 134 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने यह लक्ष्य महज 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। सेदिकुल्लाह अटल ने तूफ़ानी अर्धशतकीय पारी खेल टीम को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए आई अफगानिस्तान टीम ने 18.1 ओवर में ही 134 रन बना लिए, जिसके चलते उसके हाथ 7 विकेटों से ऐतिहासिक जीत लगी। टीम की इस जीत में सेदिक़ुल्लाह अटल का अहम योगदान रहा। उन्होंने 55 गेंदों पर 55 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। उनकी इस पारी ने अफ़गान टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। डरविश रसूली ने 120 के स्ट्राइक रेट 20 गेंदों में 24 रन जड़े, जिसमें दो चौके और एक छक्के शामिल है।

पहले बल्लेबाजी के लिए आई श्रीलंका टीम की शुरुआतु बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। 15 रन के स्कोर पर टीम ने अपनी चार विकेट खो दी। सलामी बल्लेबाज यसोदा लंका और लाहीरु उदारा क्रमशः 1 रन और 5 रन बनाकर आउट हुए। नुवानिदु फर्नांडो और अहान विक्रमसिंघे 4-4 रन ही बना पाए। चार विकेट गिर जाने के बाद पवन रथनायके और सहान अराछिगे ने 50 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। फिर सहान अराछिगे की निमेष विमुक्ति के साथ 42 रन की पार्टनरशिप हुई।

सहान अराछिगे ने 67 रन की नाबाद पारी खेली। पवन रथनायके 20 रन और निमेष विमुक्ति 23 रन बनाकर रन आउट हो गई। अफगानिस्तान की ओर से ए एम गजनफर और बिलाल सामी के हाथ सफलता लगी। इन दोनों गेंदबाजों ने क्रमशः 2 और 3 विकेट झटकी। अफगानिस्तान की शानदार गेंदबाजी के चलते श्रीलंका टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना पाई। दूसरे ओवर से ही अफगानी गेंदबाजों ने विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा, जिसके चलते श्रीलंका का बैटिंग लाइनअप कुछ खास नहीं कर पाया।

अंत में करीम जनत ने 33 रन और मोहम्मद इशाक ने 16 रन जड़ अफगानिस्तान के स्कोर को 130 के पार लगाया। श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए अफगानी बल्लेबाजों को रोक पाना काफी मुश्किल रहा। सहान अराछिगे, दुशान हेमंता और एहसान मलिंगा ने एक-एक विकेट निकाला। श्रीलंका ए के खिलाफ यह अफगानिस्तान ए की ऐतिहासिक जीत है। भारतीय ए टीम को रौंदकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई और फिर श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर