बस की टक्कर से बस में आगे बैठी सवारियों की लाशें बस में ही चिपक गई

बस की टक्कर से बस में आगे बैठी सवारियों की लाशें बस में ही चिपक गई

पचपदरा थानाधिकारी अमराराम ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बस में आगे बैठी सवारियों की लाशें बस में ही चिपक गई। बस के शीशे और लोहे के हिस्से शरीर में घुस गए। खून ही खून फैल गया। इस हादसे में आठ लोगों को भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस का चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। बस की स्पीड भी तेज थी। अचानक चालक ने ब्रेक भी लगाए लेकिन तब तक बस आगे खड़ी दूसरी बस में घुस गई थी। मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।

राजस्थान के बालोतरा जिले से सामने आ रही है। मोबाइल फोन के कारण हुए एक सड़क हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और आठ अन्य की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

मौके पर पहुंची पचपदरा पुलिस ने बताया कि एक निजी बस गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान उसके पीछे से आ रही एक और निजी सवारी बस ने आगे खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर मारने वाली बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। आगे बस में बैठी तीन सवारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक भी घायल बताया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल