विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुन्ता में आयोजित शिव नुआला में भाग लिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुन्ता में आयोजित  शिव नुआला में भाग लिया 

भटियात नुआला  कमेटी को  दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान  




चंबा, (सिहुन्ता)  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  भटियात नुआला  कमेटी द्वारा  गत साँय  (सोमवार को) सिहुन्ता में आयोजित  शिव नुआला में भाग लिया।  विधानसभा अध्यक्ष ने  सभी क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि  की कामना को लेकर महादेव शिव-शंकर  से प्रार्थना की। अपने  संबोधन  में उन्होंने कहा कि  पारंपरिक नुआला पर्व  अब  अन्य जिलों में भी  प्रसिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि चंबा जिला में  शिव नुआले को लोग बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ  निजी एवं  सामूहिक रूप से आयोजित करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात नुआला  कमेटी को सफल आयोजन के लिए  शुभकामनाएं देते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का भी ऐलान किया । 
इस अवसर पर  एसडीएम पारस अग्रवाल, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम  कृष्ण चंद, अध्यक्ष भटियात नुआला  कमेटी मदनलाल , उपाध्यक्ष बलदेव शर्मा, सचिव मानसिंह  जारियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत