ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

ज़िला के शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे  वॉटर  प्यूरीफायर और ऑटो एनालाइजर



 

चंबा : उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की  उपस्थिति में आज  ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों,  प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों  में  वॉटर  प्यूरीफायर  (जल शोधन यंत्र)  तथा  उप मंडलीय स्वास्थ्य संस्थानों में   बायोकेमिस्ट्री ऑटो एनालाइजर स्थापित करने के लिए उपायुक्त कार्यालय  कक्ष में  ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू ) हस्ताक्षरित किया गया । 

ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.  जालम  सिंह भारद्वाज और  ज़िला कार्यक्रम अधिकारी योजना  जीवन कुमार ने ज़िला प्रशासन तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से  वरिष्ठ ग्रुप प्रबंधक  आलोक रंजन एवं  प्रबंधक जितेंद्र मोहन भारती ने  हस्ताक्षर किए । 

उपायुक्त ने बताया कि ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों,  प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों  में राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से 350 वॉटर प्यूरीफायर  (जल शोधन यंत्र) स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत 52 लाख 50 हजार की राशि  व्यय होगी। 

साथ में उन्होंने यह भी बताया कि  उप मंडल स्तर पर  स्वास्थ्य संस्थानों में बायोकेमिस्ट्री  एनालाइजर स्थापित करने के लिए 30 लाख की धन  राशि व्यय होगी।

इस दौरान अतिरिक्त  ज़िला दंडाधिकारी  अमित  मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह भी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर