भीषण सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

धमतरी : हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार महिंद्रा टीयूवी कार अनियंत्रित होकर पहले एक सब्जी ठेले से टकराई और फिर फ्लाई ऐश से भरे हाइवा में जा घुसी। जिले के सिहावा रोड पर कुकरेल गांव के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। 



जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जीप सवार तीनों युवक नगरी रोड के एक ढाबे के कर्मचारी थे। मृतक की पहचान कुशल यादव के रूप में हुई है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि भूपेश साहू (28) जिला बालोद, कुशल यादव धमतरी, तेजप्रकाश धीवर (21) ग्राम भेंडसर थाना भखारा के रहने वाले हैं। तीनों दोस्त है और धमतरी के एक ढाबा के कर्मचारी है। छत्तीसगढ़ के धमतरी में तीन दोस्त सड़क हादसे के शिकार हो गए। सब्जी ठेले को ठोकर मारते हुए कार में सवार तीन दोस्त हाईवा में जा घुसे। कार चालक दोस्त की मौके पर मौत हो गई, दो दोस्त गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरेल की है। महिंद्रा कार पहले सब्जी बेच रहे ठेले वाले को रौंदा, गनीमत रही कि ठेले वाला सुरक्षित है, लेकिन कार रोड किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई। कार के  परखच्चे उड़ गए। लोगों ने कार को खींचकर हाईवा से बाहर निकाला।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल