संदेश

छत्तीसगढ़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ऑनलाइन गेम से दोस्ती,युवती ने नाबालिग लड़के को किया अगवा

चित्र
ऑनलाइन गेम से दोस्ती,युवती ने नाबालिग लड़के को किया अगवा छत्तीसगढ़ :ऑनलाइन गेम के माध्यम से दोस्ती के बाद 25 साल की युवती ने नाबालिग लड़के को अगवा कर अनाचार की वारदात को अंजाम दिया है.यह मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से है। आपको बता दें कि 1 जुलाई 2025 को थाना जांजगीर में एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया कि एक नाबालिग बालक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग की पहचान जगदलपुर निवासी युवती (आरोपी) से एक ऑनलाइन गेम 'फ्री-फायर' के माध्यम से हुई थी. दोनों साथ ही में गेम खेलते थे. इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बने और फिर लंबी बाते शुरू हो गई. युवती नाबालिग युवक को पसंद करने लगी थी. दोनों ने मिलने का प्लान बनाया और फिर युवती नाबालिग से मिलने जांजगीर-चांपा पहुंची. मुलाकात के बाद उसने बहला-फुसला कर नाबालिग को अपने साथ अपने घर जगदलपुर ले गई. वहां उसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी के इरादे से अपने साथ कब्जे ...

छत्तीसगढ़ के लखनपुर में प्रेमी जोड़े ने की इहलीला समाप्त

चित्र
छत्तीसगढ़ के लखनपुर में प्रेमी जोड़े ने की इहलीला समाप्त   छत्तीसगढ़ : मृत युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष और युवती की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने आत्महत्या से पहले शादी की थी। युवती के गले में मंगलसूत्र और सिंदूर मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने समाज की मर्यादाओं से दूर खुद विवाह रचाया था। बताया जा रहा है कि दोनों बीते कल शाम से लापता थे।दोनों लखनपुर क्षेत्र के निवासी हैं जबकि युवती मूल रूप से करमंदी उरगा क्षेत्र की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचित किया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने प्रेम संबंध और सामाजिक परिस्थितियों के कारण आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई है।

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की हुई मौत

चित्र
हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। जिसका उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना रविवार की सुबह पांच से 5:30 बजे के बीच की है।   हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, उसके ट्रक को पीछे किया तो कार और भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार में ही बुरी तरह से दब गए।, इससे सभी लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। कार चालक रायपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास आमने-सामने दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। कार में सवार पांचों लोग चंगोराभाठा रायपुर के रहने वाले हैं। वह घर से जगदलपुर जाने की बात कहकर निकले थे, उनका प्लान अचानक सरगुजा जिला के मैनपाट में ज...

भीषण सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

चित्र
धमतरी : हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार महिंद्रा टीयूवी कार अनियंत्रित होकर पहले एक सब्जी ठेले से टकराई और फिर फ्लाई ऐश से भरे हाइवा में जा घुसी। जिले के सिहावा रोड पर कुकरेल गांव के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए हैं।  जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जीप सवार तीनों युवक नगरी रोड के एक ढाबे के कर्मचारी थे। मृतक की पहचान कुशल यादव के रूप में हुई है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि भूपेश साहू (28) जिला बालोद, कुशल यादव धमतरी, तेजप्रकाश धीवर (21) ग्राम भेंडसर थाना भखारा के रहने वाले हैं। तीनों दोस्त है और धमतरी के एक ढाबा के कर्मचारी है। छत्तीसगढ़ के धमतरी में तीन दोस्त सड़क हादसे के शिकार हो गए। सब्जी ठेले को ठोकर मारते हुए कार में सवार तीन दोस्त हाईवा में जा घुसे। कार चालक दोस्त की मौके पर मौत हो गई, दो दोस्त गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरे...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: