ऑनलाइन गेम से दोस्ती,युवती ने नाबालिग लड़के को किया अगवा

ऑनलाइन गेम से दोस्ती,युवती ने नाबालिग लड़के को किया अगवा


छत्तीसगढ़ :ऑनलाइन गेम के माध्यम से दोस्ती के बाद 25 साल की युवती ने नाबालिग लड़के को अगवा कर अनाचार की वारदात को अंजाम दिया है.यह मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से है।

आपको बता दें कि 1 जुलाई 2025 को थाना जांजगीर में एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया कि एक नाबालिग बालक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग की पहचान जगदलपुर निवासी युवती (आरोपी) से एक ऑनलाइन गेम 'फ्री-फायर' के माध्यम से हुई थी. दोनों साथ ही में गेम खेलते थे. इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बने और फिर लंबी बाते शुरू हो गई. युवती नाबालिग युवक को पसंद करने लगी थी. दोनों ने मिलने का प्लान बनाया और फिर युवती नाबालिग से मिलने जांजगीर-चांपा पहुंची. मुलाकात के बाद उसने बहला-फुसला कर नाबालिग को अपने साथ अपने घर जगदलपुर ले गई. वहां उसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी के इरादे से अपने साथ कब्जे में रखा हुआ था

सीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना जांजगीर की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जगदलपुर पहुंचकर बालक को बरामद कर लिया. पूछताछ में युवती ने कबूल किया कि उसने नाबालिग को बहला फुसलाकर साथ भगाया और शारीरिक संबंध भी बनाए. इसके बाद पुलिस ने युवती को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल