अनुराग सिंह ठाकुर के दिशानिर्देशानुसार दुर्गम क्षेत्रों में अस्पताल सेवा की टीमें पैदल घर-घर जा पहुँचा रही हैं मदद

अनुराग सिंह ठाकुर के दिशानिर्देशानुसार दुर्गम क्षेत्रों में अस्पताल सेवा की टीमें पैदल घर-घर जा पहुँचा रही हैं मदद 


 पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल में बाढ़ व बारिश की मार झेल रहे थुनाग व धर्मपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बर्तन, गृहउपयोगी सामान, दवाएँ व सेनेट्री पैड भेज कर मदद पहुँचाने का काम करे हैं। प्राकृतिक आपदा के चलते लोगों की घर-गृहस्थी बिखर जाने से हुए नुक़सान को देखते हुए अनुराग ठाकुर ने ज़रूरतमंद लोगों के घरों पर बर्तन भिजवाने का निर्णय लिया है ताकि उन्हें भोजन बनाने वि खाने में किसी तरह की कोई समस्या ना आये। अनुराग ठाकुर द्वारा भेजी गई सहायता को दुर्गम क्षेत्रों में अस्पताल सेवा की टीमें पैदल कई किलोमीटर दूर चल कर घर-घर जाकर मदद पहुँचा रही हैं। आपदा की इस घड़ी में मातृशक्तियों को भी काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा माताओं-बहनों के सम्मान व सुरक्षा को बनाए रहने के लिए दवाओं के साथ-साथ सेनेटरी पैड का वितरण कर रही है। अस्पताल सेवा द्वारा बाँटे जा रहे यह सेनेटरी पैड पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल हैं जिन से पर्यावरण को भी कोई नुक़सान नहीं पहुँचता है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर का यह प्रयास की आपदा की इस घड़ी में कोई भी ज़रूरतमंद मदद से वंचित ना रहने पाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर