नूरपुर पुलिस ने 130 ग्राम चरस व 6.82 ग्राम चिटटा व 102340/- रुपये व डिजिटल तराजू बरामद किया

 नूरपुर पुलिस ने 130 ग्राम चरस व 6.82 ग्राम चिटटा व 102340/- रुपये व डिजिटल तराजू बरामद किया 

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-नशा माफिया के कब्जे से 130 ग्राम चरस व 6.82 ग्राम चिटटा व 102340/- रुपये व डिजिटल तराजू बरामद


मौके पर फरार एक आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया 12 घंटे के अंदर

 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत आज नशा माफिया के खिलाफ बडी कार्यवाही अम्ल में लाते हुये पुलिस थाना ज्वाली के अधीन गाँव देहरी में रंजना देवी पत्नी मदन सिंह, सन्नी कुमार पुत्र मदन सिंह और सुनील कुमार उर्फ नोखा पुत्र मदन सिंह सभी निवासी गांव देहरी जिला कांगड़ा हि0प्र0 के रिहाईशी मकान की तलाशी के दौरान 130 ग्राम चरस व 06.82 ग्राम व चिटटा व 102340/- रूपये व डिजीटल तराजु बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैl यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना ज्वाली में यह मामला धारा 20, 21, 29-61-85 एन डी एन्ड पीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैl मौके पर इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक आरोपी अन्धेरे का फायदा उठाकर मौका से भाग गया है जिसकी तलाश हेतू पुलिस जिला नूरपुर द्धारा विभिन्न-2 स्थानों में कार्यवाही अम्ल में लाने के बाद उक्त आरोपी सुनील कुमार उर्फ़ नोखा पुत्र मदन सिंह को पुलिस जिला नूरपुर की टीम द्वारा इस मामले मे बडी कामयाबी उस समय मिली जब मौके से फरार हुआ आरोपी सुनील कुमार को 12 घण्टों के भीतर गिरफतार कर लिया गया l जिला पुलिस नूरपुर द्धारा त्वरित व पेशेवर ढ़ग से कार्यवाही करते हुये इस अभियोग में मौके से फरार हुए आरोपी सुनील कुमार उर्फ नोखा पुत्र मदन सिंह को उसके गांव देहरी से गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है l उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग