वन संरक्षण अधिनियम के तहत लंबित मामलों का समय रहते करें निपटारा : अनुपम कश्यप

वन संरक्षण अधिनियम के तहत लंबित मामलों का समय रहते करें निपटारा : अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में वन संरक्षण अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन



शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत लंबित मामलों का निपटारा करने के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। 
बैठक में जिला शिमला के लंबित 32 मामलों पर खंड वार विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें वन मंडल ठियोग के 03, वन मंडल शिमला शहरी के 09, शिमला ग्रामीण के 08 एवं कोटगढ़ क्षेत्र के 11 मामलें शामिल रहे।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में वन संरक्षण अधिनियम के तहत अधिकतर मामले यूजर एजेंसी के पास लंबित हैं। उन्होंने यूजर एजेंसियों को सभी लंबित मामलों पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों में गति प्रदान की जा सके। 
उन्होंने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम के तहत लंबित मामलों का निपटारा करने में वन मंडल अधिकारियों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने अगली बैठक में सभी वन मंडल अधिकारियों को अपने मंडल से सम्बंधित लंबित मामलों की प्रेजेंटेशन देने के निर्देश दिए ताकि मामलों की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। 
उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य औपचारिकताएं पूर्ण करना नहीं है अपितु विकास कार्यों को गति प्रदान करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी इसी दृष्टि से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि वन संरक्षण अधिनियम के तहत लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो सके। 
बैठक में वन विभाग एवं यूजर एजेंसी के अधिकारीगण एवं कंसलटेंट उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल