विदेश में नौकरी तलाश रहे युवाओं को अबूधाबी और दुबई में नौकरी का मिलेगा अवसर

विदेश में नौकरी तलाश रहे युवाओं  को अबूधाबी और दुबई में नौकरी का मिलेगा अवसर


तकनीकी और गैर तकनीकी वर्ग में भरे जाएंगे पद


22800 रुपये से लेकर 114450 रुपये का  मिलेगा वेतन 


बायोडाटा, पासपोर्ट, प्रमाण-पत्रों की प्रति के साथ एक सप्ताह के भीतर ज़िला रोजगार अधिकारी कार्यालय में  करें  संपर्क 



चंबा : विदेश में नौकरी करने के अवसर तलाश रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं को संयुक्त अरब अमिरात की राजधानी अबूधाबी और दुबई में भी अब रोजगार मिलेगा। 

ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम-रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग के विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत भर्ती एजेंसी ईपीएस फैसिलिटीज सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए मांग प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि तकनीकी और गैर तकनीकी वर्ग में यह पद अबूधाबी के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अलावा प्रोविस स्कूल (रियल इस्टेट कंपनी) में भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित हुए तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों को प्रतिमाह 22,800 रुपये से लेकर 1,14,450 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। आवेदकों को योग्यता के तौर पर दसवीं पास, आईटीआई इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लंबर, लिफ्ट और मशीन ऑपरेटर, सहायक तकनीशियन, पेंटर, अंग्रेजी का आधारभूत ज्ञान, वैध पासपोर्ट और आयु सीमा 21-40 वर्ष होनी चाहिए। अबूधाबी में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अबूधाबी स्टैंपिंग वीजा के लिए अभ्यर्थियों को दिल्ली में चिकित्सा परीक्षण और वीजा स्टैंपिंग के लिए आना होगा। ज़िला रोजगार अधिकारी ने बताया कि दुबई में सामान की डिलीवरी के लिए बाइक चालक (आयु सीमा 21-45) भी भर्ती किए जाएंगे। आवेदकों के लिए योग्यता के तौर पर दसवीं पास, आधारभूत अंग्रेजी का ज्ञान, भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस और वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। चयनित बाइक चालकों को दो साल के अनुबंध पर रखा जाएगा। उन्हें आवास, बाइक, पेट्रोल और सिम कार्ड की सुविधा भी दी जाएगी। इन बाइक चालकों को दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिस दौरान इन्हें सात हजार रुपये भोजन भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। इसके बाद इन्हें 34 हजार रुपये मासिक और 26 हजार रुपये अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

इच्छुक आवेदकों को बायोडाटा, पासपोर्ट और प्रमाण-पत्रों की प्रति के साथ एक सप्ताह के भीतर जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में संपर्क करना होगा।  उन्होंने विदेश में नौकरी के अवसर तलाश रहे  ज़िला के  युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान भी किया है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर