पति ने आरी ब्लेड से पत्नी की हत्या कर दी, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पति ने आरी ब्लेड से पत्नी की हत्या कर दी, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

आरोपी पेशे से मोटर मैकेनिक है, दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं, जिसमें से उसने एक बेटे के साथ अपनी पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगाया है। आरोपी का कहना है कि बीवी को पहले भी कई बार समझया था, लेकिन वो नहीं मानती थी, बल्कि उल्टा जबाव देती थी। हालांकि इस को लेकर बेटे की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

वारदात पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, जिसे मंगलवार शाम को अंजाम दिया गया था। आरोपी कैलाश ने आरी ब्लेड से पत्नी राधा पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मृतका मंदिर से पूजा करके घर लौटी थी, इसी दौरान पति से उसकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद आरोपी गुस्से में बीवी को मार डाला। जिसका लंबे समय से बीवी से विवाद चल रहा था। आए दिन उनमें किसी ना किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी।

आरोपी की पहचान 65 वर्षीय पति कैलाश दास के रूप में हुई और मृतक की पहचान 55 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 

मामले की जांच कर रहे लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि फिलहाल जांच की जा रही है, बेटे और परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ के बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और एफएसएल टीम से जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर