पधर मिनी सचिवालय के सामने 4 पुराने शेड होंगे डिस्मेंटल

पधर मिनी सचिवालय के सामने 4 पुराने शेड होंगे डिस्मेंटल



पधर : एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि पधर मिनी सचिवालय के सामने 4 पुराने शेड को सार्वजनिक नीलामी के माध्यम डिस्मेंटल किया जाएगा। सार्वजनिक नीलामी 7 नवम्बर को 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।  इच्छुक बोलीदाता पुरानी इमारत को साइट पर देख सकता है और इसकी सर्वेक्षण रिपोर्ट किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक देखी जा सकती है। इस बारे नियमों और शर्तों की जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया कि सभी इच्छुक बोलीदाताओं को नीलामी शुरू होने से पहले समिति के पास सुरक्षा के रूप में 5000/- रुपये (मात्र पांच हजार रुपये) नकद जमा कराना होगा। सफल बोलीदाता को नीलामी की समाप्ति पर नीलामी की सम्पूर्ण राशि समिति के पास जमा करानी होगी। सफल बोलीदाता की प्रतिभूति राशि अंतिम बोली में समायोजित कर दी जाएगी, जबकि अन्य बोलीदाताओं की प्रतिभूति राशि नीलामी के अंत में उन्हें मौके पर ही वापस कर दी जाएगी।सफल बोलीदाता को शेड को उचित सुरक्षा के साथ पर्यावरण अनुकूल तरीके से डिस्मेंटल करना होगा तथा नीलामी की तिथि से 30 दिनों के भीतर सामग्री को हटाना होगा, अन्यथा 30 दिनों की दी गई अवधि के बाद 1000/- रुपये प्रतिदिन की दर से विलम्ब शुल्क लिया जाएगा। यदि बोलीदाता 30 दिनों के भीतर उक्त भवन को ध्वस्त करने में विफल रहता है, तो उसके द्वारा जमा की गई राशि का 50 प्रतिशत काट लिया जाएगा और एक महीने के बाद भवन की पुनः नीलामी की जाएगी। समिति को बिना कोई कारण बताए उच्चतम बोली को स्वीकार या अस्वीकार करने या खुली बातचीत के लिए लंबित रखने का अधिकार सुरक्षित होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल