हिमाचल के इन लोगों से छीन जाएगा बीपीएल कार्ड, आखिर क्यों दिया गया ऐसा फैसला

हिमाचल के इन लोगों से छीन जाएगा बीपीएल कार्ड, आखिर क्यों दिया गया ऐसा फैसला ?




( शाहपुर : जनक पटियाल )

हिमाचल में बरसों से बीपीएल में शामिल परिवार होंगे बाहर बीपीएल परिवारों की समीक्षा को लेकर होगी ग्राम सभाएं ग्राम सभा को बीपीएल से नाम हटाने और शामिल करने का अधिकार |  हिमाचल में अब वर्षों से गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल की सूची में शामिल परिवार बाहर होंगे नवंबर में पंचायत में होने वाली ग्राम सभा की बैठक में बीपीएल परिवारों की समीक्षा होगी । इसमें 15 से 20 वर्ष की सूची में शामिल परिवारों के नाम हटाने पर भी चर्चा होगी बीपीएल सूची में परिवारों को शामिल और बाहर करने का अधिकार ग्राम सभा को है अब वे संपन्न और सरकारी नौकरी में तैनात कई लोग बीपीएल सूची में बने हुए हैं। 

नवंबर में बीपीएल परिवारों की होगी समीक्षा 

 प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव , पंचायत उपचुनाव के कारण आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने से अप्रैल में होने वाले ग्राम सभा की बैठक नहीं हो सकती थी यही कारण है कि अब नवंबर में ग्राम सभा की बैठक में बीपीएल परिवारों की समीक्षा होगी | ग्राम सभा की बैठक प्रदेश की 3615 पंचायत में अलग-अलग समय में होगी जो पंचायत बीपीएल मुक्त हो चुकी है उनमें यदि गरीब परिवार है तो उनके नाम शामिल करने पर चर्चा होगी 

बीपीएल सूची में शामिल और नए परिवारों को लिखित में गरीब होने का शपथ पत्र देने का प्रावधान है बीपीएल परिवारों के चयन पर लगातार प्रश्न उठते रहे हैं प्रधानों और पदाधिकारीओ पर जिसे चाहे  शामिल करने के आरोप लगते रहे हैं ।

38 पंचायत बीपीएल मुक्त

प्रदेश में 38 पंचायते बीपीएल मुक्त है यानी वहां कोई गरीब परिवार नहीं है। केंद्र ने हिमाचल के लिए बीपीएल कोटे के लिए 2,82,370 परिवारों को कोटा निर्धारित किया है वर्तमान में 2.60 लाख बीपीएल परिवार है वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने इसको लेकर कहा कि पंचायत में बीपीएल सूची की समीक्षा अब तक नहीं हो सकी है । हर बार अप्रैल में होने वाली ग्राम सभा की बैठक में पात्र लोगों के चयन और अपात्र के नाम ग्राम सभा की मंजूरी से हटाए जाते है।  

बीपीएल सूची में चयन के मानक

1. परिवार की मासिक आय 2500 रुपए से अधिक ना हो 

2.दो हेक्टेयर से अधिक असिंचित व एक हेक्टेयर से अधिक सिंचित भूमि नहीं हो

3. परिवार का शहरी किस्म का पक्का वह बड़ा मकान नहीं होना चाहिए। 

4.परिवार के नाम पर चौपाइयां , वाहन जैसे कार जीप ट्रैक्टर ट्रक वह बस नहीं हो ।

5. परिवार का सदस्य सरकारी अथवा गैर सरकारी नौकरी में नहीं हो ।

6. बीपीएल गरीबी उत्थान की योजना का लाभ न दिया हो।

7.  टीवी जैसी विलासिता की वस्तु, वस्तुओं के अंक भी शामिल होते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल